छीनतई की घटना से पुलिस कर रहा इंकार।
मुरलीगंज दिग्घी रोड में पुल के पास रविवार की देर शाम बदमासो ने हथियार का भय और सिर पर वार कर एक बर्तन व्यापारी से पांच हजार छीनतई की घटना सामने आया है।
हलांकि पुलिस छीनतई की घटना होने से इंकार कर रही है। बताया गया कि बर्तन व्यापारी मालदा जिला के सुजापुर निवासी मो इस्लामुल हक है। जो कुछ दिनों से मुरलीगंज में रहकर गाँव जाकर विभिन्न तरह के घरेलू बर्तन बेचने का काम करते हैं।
रविवार की देर शाम बर्तन बेचकर वापस मुरलीगंज आने के क्रम में दिग्घी रोड में पुल के पास हथियारबंद बाइक सवार दो बदमाशो ने मारपीट कर छीनतई की घटना को अंजाम दिया।
बदमाशो के द्वारा हथियार के बट से जख्मी हुए व्यपारी को लोगों ने पीएचसी में पहुंचाया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि मुरलीगंज आने के क्षेत्र पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशो ने मुझे रोककर रूपया की मांग किया। जिसका विरोध करने पर हथियार से सिर पर वार कर दिया। और बेचे हुए बर्तन का लगभग पांच हजार रुपये छीनकर भाग गया।
मजे की बात तो यह है कि पीएचसी में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पुलिस का कहना था कि किसी वाहन से धक्का लगने से उक्त व्यक्ति जख्मी हुआ है। जबकि पीड़ित व्यापारी का कहना था कि मेरे साथ छीनतई की घटना हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध किसी तरह जानकारी नहीं है।






