मुरलीगंज जैसे सुदूर क्षेत्रों में वर्षों पूर्व विद्या की मंदिर स्थापित कर उच्च शिक्षा का अलख जगाने वाले संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव का जयंती महाविद्यालय परिवार के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएनएमयु के कुलपति प्रो डाॅ आरकेपी रमण, विधायक बिहारीगंज विधानसभा निरंजन मेहता, प्रतिकुलपति आभा सिंह, कुलसचिव डॉ मिहिर कुमार ठाकुर, केपी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान, नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जयंती समारोह में अतिथियों ने स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव के जीवन पर प्रकाश डाले। कहा कि स्वर्गीय कमलेश्वरी बाबू जैसे व्यक्ति समाज में विरले हीं होता है। जो समाज को उच्च शिक्षा के महत्व को समझते हुए काॅलेज का स्थापना कराया। मौके पर केपी काॅलेज के छात्र रह चुके कुलपति प्रो डाॅ आरकेपी रमण ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लिए श्रीमद्भगवद्गीता, कुरान एवं बाइबिल है। हमारा यह सौभाग्य है कि इस धर्मग्रंथ की रचना में हमारे क्षेत्र के मनीषी कमलेश्वरी प्रसाद यादव ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यदि कमलेश्वरी बाबू ने इस महाविद्यालय की स्थापना नहीं की होती, तो शायद वे पढ़-लिख भी नहीं पाते। उन्होंने इसी महाविद्यालय से इंटरमीडिएट किया और सौभाग्य से आज विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि एक भी विद्यार्थी कक्षा में आएं, तो भी कक्षाओं का संचालन करें। विद्यार्थियों को सीख दी कि पढ़ाई एवं परीक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हमेशा याद रखें कि कक्षा एवं किताब का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर पासवान ने कहा कि कुलपति ने कहा कि यह गौरव की बात है कि कमलेश्वरी यादव राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरु अंबेडकर के साथ संविधान सभा के सदस्य थे। युवाओं को इनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर आजीवन अधिषद सदस्य अभय कुमार यादव, प्रो नागेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य डाॅ महेंद्र खिरहरी, उप कुलसचिव (स्थापना) डाॅ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, देव किशोर, डॉ. अतिरथ कुमार, महेंद्र मण्डल, सुशांत सिंह, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ.शिवा शर्मा, डॉ. विजय कुमार पटेल, डॉ. त्रिदेव निराला ,प्रतीक कुमार,डॉ. चंद्रशेखर आज़ाद, डॉ. अमरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. कमल कंचन, डॉ. अमित कुमार, डॉ. नज़राना, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. नीरज कुमार निराला, देवाशीष देव, अभिषेक कुमार, इंदुभूषण,महेश राम, राजीव, राजेश, सिंटू आदि उपस्थित थे।






