सूप्ता अवस्था में गोली मारकर अधेड़ की हत्या

दिग्घी पंचायत के हरिपुर कला वार्ड 10 में मंगलवार की देर रात सोए अवस्था में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते हीं आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जामा हो गयी।परिजनो में मातमी माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर दल बल के साथ थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल घटना स्थल पर पहुंचे। वस्तु स्थिति को देखते हुए विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया। हालांकि हत्या की घटना से आक्रोशित परिजन और सहयोगी उग्र हो गए थे। लेकिन पुलिस बल और समाजसेवी लोगो ने शांत कराया। परिवारजनो का कहना था कि पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। दो खट्ठा जमीन को लेकर लगभग दो साल से विवाद है। कुछ माह पूर्व भी पड़ोसी मारपीट की घटना हुई थी। बताया गया कि दिग्घी पंचायत के वार्ड दस हरिपुर कला गाँव के प्रभात यादव उर्फ बालो यादव (55) वर्ष की सिर में गोली मारी गई। जिसस मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर घटना की छानबीन तेज कर दिया। पीड़ित परिवार एसपी के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में जाने देने पर अड़े थे। लेकिन स्थानीय लोग और पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र संजीव यादव ने बताया कि इससे पूर्व कई बार मारपीट की घटना हुई है। प्रशासन भी अवगत है। मृतक को दो पत्नी है। शांति देवी और सुनिता देवी है। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र यादव ने कहा कि जब से जमीन खरीद हुई है तब विवाद हो रहा है। लगभग 25 वर्ष पहले जमीन लिया गया था। तब से पड़ोसी जोर जबरदस्ती करते आ रहे हैं। हत्या की घटना के बाद तरह तरह की चर्चाएं गर्म है। तनावपूर्ण व मातमी माहौल कायम है। पुलिस पीड़ित परिवार के आरोप और विभिन्न बिन्दूओ पर छानबीन तेज कर दिया है। पीड़ित परिवार का कहना था कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसी जमीन पर मृतक के शव की दाह संस्कार करेंगे।

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि छानबीन तेज कर दिया गया है। फिलहाल विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गाँव में चौकीदार तैनात किया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *