मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के जीतापुर पंचायत सरकार भवन में बुधवार को आवास योजना के लाभुकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पदाधिकारियों की उपस्थिति में लाभुकों के बीच पंचायत में मनरेगा,आंगनबाड़ी एवं आयुष्मान भारत समेत इ श्रम कार्ड से जुड़े कार्यों का समीक्षात्मक बैठक किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त नीतिन कुमार सिंह,निदेशक डीआरडीए मनीष राज,एपीओ तेजप्रताप त्यागी समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार व पंचायत के जनप्रतिनिधि व आवास ,मनरेगा, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत, ई श्रम से जुड़े लाभुक मौजूद थे। मौके पर डीडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा आवास की राशि आवास बनाने को लेकर दिया जाता है जिसका सदुपयोग करते हुए आवास का निर्माण जल्द से जल्द लागू करें वहीं उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर उन्मुखीकरण किया गया।






