मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 पर दिनापट्टी हाॅल्ट के पास मंगलवार की रात लूटपाट के दौरान अपराधी ने ट्रक चालक के कनपट्टी में गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायल चालक को तत्काल मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया। इलाज के दौरान ट्रक चालक मो ऐनुल हक 45 की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पहुंचे ट्रक ऑनर सहित व्यापारी व परिजन को पोस्टमार्टम करवाकर शव को सौंप दिया।
बताया गया कि सदर प्रखंड के साहूगढ़ से ट्रक पर धान लेकर बंगाल जा रहे थे। इसी बीच पिछा कर रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधियो ने दीनापट्टी हाॅल्ट के पास ट्रक को आगे आकर रोकने का इशारा किया। धीरे होते ही एक बदमाश ट्रक पर चढ़कर रूपया की मांग किया। चालक के अनाकानी करते हीं कनपट्टी में गोली मार दिया। खलासी शंभु वैश्य ने बताया कि वह बदमाश का बंदूक भी छिनने की कोशिश की। लेकिन बदमाश छुड़ाकर भाग गया। कुछ ले नही पाया। व्यापारी श्रवण कुमार ने बताया कि वर्षों से अनाज मधेपुरा और अन्य जगह से खरीदकर बंगाल भेजते हैं। चालक उत्तर दिनाजपुर जिला के कलियागंज थाना क्षेत्र मालगांव निवासी मो ऐनुल हक है। जो ट्रक डब्लूबी 59बी 6927 पर धान लेकर बंगाल जा रहे थे। मंगलवार की रात लगभग 12 बजे मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर दिनापट्टी हाॅल्ट के पास अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया।
आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन की जा रही है।
अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष






