नगर पंचायत वार्ड दस में बुधवार की रात चोर ने ताला तोड़कर तीन घरो में नकदी समेत जेवरात व अन्य आवश्यक सामान चुरा लिए। पीड़ित गृहस्वामियो ने थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई का आग्रह किया है। बताया गया कि नपं वार्ड दस के नागेश्वर मंडल के घर से नकदी और जेवरात सहित लगभग 38 हजार की चोरी कर लिया गया। मनोज साह और हरेराम मंडल के घर में भी चोरो ने ताला तोड़कर लगभग चालिस हजार नकदी चोरी कर लिया। देखा जाए तो इन दिनो प्रखंड क्षेत्र में हत्या, लूट, चोरी, झपटमार जैसी घटनाएं घटित होना नियति बन गई है।
जिस पर पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद अंकुश नही लग पा रहे हैं। बीते छः फरवरी की रात दिनापट्टी सखुआ पंचायत के वार्ड एक, दो और चार में भी चार घरो में चोरी की घटना सामने आया था। चोरी की घटना से परेशान लोगों का कहना है कि चोरी की घटना तो हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन चोरी की घटना की उद्भेन नही कर पाती है। बहरहाल नगर पंचायत वार्ड दस में हुई चोरी की घटना के बाद सूचना पर पहुंचे एसआई धनेश्वर मंडल ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर वस्तु स्थिति से अवगत हुआ। अब देखना यह है कि पुलिस अपने गोपनीय तंत्र के माध्यम से उक्त चोरो पर नकेल कसने में कहां तक सफल हो पाते हैं।






