बिहार में लगा नाइट कर्फ्यू, नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला

बिहार में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश भर में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई क्राइसिस मैंनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया है. बता दें कि राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा, जो रात के 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. नाइट कर्फ्यू लागू करने  के अलावे राज्य के सभी जिम, मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है. 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में की गई बैठक में ये फैसला लिया गया है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानों को छोड़ कर प्रदेश भर की सभी दुकानें रात के आठ बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं, आठवीं कक्षा तक की क्लास 6 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे. वहीं, इस सभी जगहों पर ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देने को कहा गया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *