JPL के चौथे लीग मैच में भागलपुर की टीम ने 5 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जोरगामा के पंचायत सरकार भवन के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में अंतिम लीग मैच जितापुर बनाम भागलपुर के बीच खेला गया। जितापुर कि टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाई। जवाब में उतरी भागलपुर की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 वें ओवर में ही मात्र 5 विकेट खोकर 222 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भागलपुर के बंटी को 52 रनों की पारी व दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने के लिए दिया गया।
देखें पूरा स्कोर कार्ड


इससे पहले मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मैच में उद्घोषक की भूमिका दीपक वर्मा व मो. सोएब ने बखूबी निभाई तथा निर्णायक की भूमिका में स्वतंत्र राय व आशुतोष कुमार रहे। स्कोरिंग का कार्य भार ललित और रिप्पू ने निभाया। वहीं जेपीएल के अध्यक्ष ललटू कुमार, जोरगामा टीम के कप्तान रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, बिद्धु कुमार, सिद्धू, प्रिंस आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।






