J.P.L क्रिकेट टूर्नामेंट में जोरगामा की टीम ने हर क्षेत्र में चाहे वो बल्लेवाजी हो या गेंदबाजी या फील्डिंग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपौल को 124 रन के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। पंचायत सरकार भवन ग्राउंड पर खेले गए मैच में जोरगामा की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जोरगामा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 278 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से ओपनिंग निखिल और रंजन ने किया। जिसके बाद गुरुशरण(88रन) ,मुनमुन (61 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की आखिरी के ओवरो में कप्तान रोहित ने काफी तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवर में 154 रन के स्कोर पर सभी 8 विकेट खो दिए। विजेता टीम की ओर से निखिल ने 2, रोहित ने 2 विकेट हासिल किया। जोरगामा की फील्डिंग भी लाजवाब रहा। निखिल ने दो अविश्वनीय कैच पकड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया।


वहीं विजेता टीम के गुरुशरण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 40 गेंदों में 88 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
इससे पहले मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। मैच में उद्घोषक की भूमिका दीपक वर्मा व मो. सोएब ने बखूबी निभाई तथा निर्णायक की भूमिका में स्वतंत्र राय व विकास कुमार रहे। स्कोरिंग का कार्य भार ललित और रिप्पू ने निभाया। वहीं जेपीएल के अध्यक्ष ललटू कुमार आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।






