लालू यादव का आज 73 वांं जन्‍मदिन, तेजस्‍वी पिता से मिलकर हुए भावुक।

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिवस पर लगातार बधाई एवं अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता उनको अपने अपने अंदाज में बधाई दे रहे है।

आज उनके बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे। पिता से मिलने के बाद उन्‍होंने बिहार की जनता को एक भावुक संदेश दिया है।

तेजस्वी यादव ने बिहार वासियों के नाम लिखे खुले पत्र में कहा है कि उनके जन्मदिवस पर अलग-अलग तरह के भाव मन में आ रहे हैं। मन थोड़ा व्यथित है कि वो हमसे दूर अकेले संघर्ष कर रहें है और थोड़ा सशक्त भी क्‍योंकि उनका जन्मदिन मुझे और अधिक प्रेरणा देता है। उनकी तरह ही मुखरता से गरीब-गुरबों, शोषित, पीड़ित, उपेक्षित और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ूं.।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि वह अपने पिता लालू यादव को प्रेरणा स्रोत मानते हैं और उन्हें सामने रखकर बिहार की सेवा के लिए चल पड़े हैं ।तेजस्वी ने कहा कि वो लड़ रहे हैं आज भी, बिना थके, बिना झुके और मुझे गर्व है कि बिहार के लोगों के हक़ के लिए उनकी इस लड़ाई में मैं भी भागी बना हूं।

आगे तेजस्‍वी ने कहा क‍ि आज अपने पिता के जन्मदिन पर में यह प्रण लेता हूं कि बिहार के युवाओं और गरीबों को हर हालत में न्याय दिला कर रहूंगा। आज पिता जी के 73वें जन्मदिन पर हम कम से कम 73000 गरीबों को खाना खिलाएंगे।

उनके माथे से चिंता हटाएंगे और फिर पिता की प्रेरणा से ही बिहार को इस कठिन समय से निजात दिलाएंगे। लालू जी की प्रेरणा से जो कदम बिहार की सेवा के लिए चल पड़े हैं. वो कदम रुकेंगे नहीं, कभी थकेंगे नहीं।

आज 73वें जन्मदिन पर RJD 73000 गरीबों को खाना खिलाकर गरीब सम्‍मान दिवस के रूप मे मना रही है।

इसे भी पढि़ए-
आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली पीट कर जताया सांकेतिक विरोध
पीएम मोदी का संदेश पत्र को बिहार में हर घर तक पहुंचाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, आज से चलेगा महासम्पर्क अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *