JPL: दूसरे लीग मैच में जानकीनगर ने आसानी से जीता मैच, देखें पूरा Score Card

जोरगामा में रविवार से शुरू हुए जोरगामा प्रीमियर लीग में दूसरे दिन जानकीनगर बनाम पूर्णिया के बीच मैच खेला गया। जेपीएल T-20 लीग के दूसरे मुकाबले में जानकीनगर ने 9 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 88 रन हीं बना पाई। छोटे ग्राउंड पर कम स्कोर का पीछा करने उतरी जानकीनगर की टीम ने मात्र 8वें ओवर में हीं साकेत के 50 रनों के मदद से मैच को आसानी से जीत लिया। वहीं मैन ऑफ द मैच साकेत को चुना गया

Score Card

इससे पहले मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। वहीं मौके पर उपस्थित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। मैच में उद्घोषक की भूमिका शोएब व बिद्धु कुमार ने बखूबी निभाई तथा निर्णायक की भूमिका में स्वतंत्र राय व आशुतोष कुमार रहे। वहीं जेपीएल के अध्यक्ष ललटू कुमार, कोषाध्यक्ष रंजन चौरसिया, जेपीएल के अनुभवी बल्लेबाज रोहित कुमार, बिद्धु कुमार आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *