मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित एक निजि स्कूल परिसर में रविवार को भाजयुमो जिला कार्य समिति की बैठक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोजित बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राम मंदिर निर्माण में धन संग्रह व पार्टी को मंडल स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया। बताया गया कि 5 से 11 जनवरी तक पूरे जिला में मंडल स्तर पर बैठक होना सुनिश्चित हुआ हैं। जिसमें सभी मंडल प्रभारी अपने अपने मंडल क्षेत्र में बैठक करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल, रूपेश कुमार वर्मा, कुमार गौरव ने संयुक्त रुप से किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रविन्द्र चरण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महादेव चौधरी, जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, जिला प्रभारी चंदन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंटू कुमार यादव, भाजपा नगर अध्य्क्ष मनोज भगत, महामंत्री नितेश निराला, अमित आनंद, राहुल यादव, रौशन कुशवाहा, पकंज कुमार, ब्रजेश सिंह, उपेंद्र आनंद, बिनोद वाफना, प्रमोद कुमार साह, विकाश अग्रवाल, प्रिंस कुमार, प्रकाश भगत, रोहित भगत, विकाश आनंद, विमल सिंह, राजीव कुमार, घनश्याम सिंह, नरेश कुमार, सोनू कुमार चौधरी, दीपक वर्मा, ललित राही, दीपक कुमार, सुनील कुमार, आनंद कुमार, प्रशान्त कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।






