सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर रेल परिचालन को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र

हेल्पलाइन गैर राजनीतिक स्वयंसेवी संस्था के सचिव विकाश आंनद व संरक्षक सदस्य शिवप्रकाश गाड़ोदिया ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिल सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर स्थगित की गई रेल परिचालन पुनः शुरू करने की मांग की है। हेल्पलाइन सचिव विकाश आनंद ने उपमुख्यमंत्री को पत्र सौंपा हैं। जिसमें बताया गया कि सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर कोरोना काल से पूर्व डीएमयू सवारी गाड़ी का परिचालन हुआ करता था। जो करीब नौ माह से स्थगित है। इस वजह से पूर्णिया और कोसी प्रमंडल की एक बड़ी आबादी रेल सुविधा से वंचित है।

वहीं पत्र में लिखा गया है कि रेल परिचालन की आवश्यकता इसलिए भी महसूस की जाती है कि पूर्णिया से सहरसा तक एनएच 107 की स्थिति जर्जर हैं। जिसपर मौटर वाहनो से आवागमन काफी कष्ट दायक है। इन्होनें उपमुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद से सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए कम से कम तीन जोड़ी डीएमयू सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू करने की भी मांग की हैं। बताया गया कि कोरोना काल से पूर्व इस रेलखंड पर डीएमयू सवारी गाड़ी संख्या 55571, 55572, 55563 और 55564 का परिचालन होता था। जिससे वर्तमान समय में व्यापारीयों को काफी परेशानी होती हैं। साथ ही बीमार पेसेन्ट को पूर्णियां – सहरसा आने जाने के लिये काफी दिक्कट का सामना करना पड़ता हैं। इसके लिये जल्द से जल्द सवारी रेल परिचालन करवाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *