केपी महाविद्यालय के संस्थापक कमलेश्वरी प्रसाद यादव के 119 वीं जयंती समारोह का हुआ आयोजन

मुरलीगंज जैसे सुदूर क्षेत्रों में वर्षों पूर्व विद्या की मंदिर स्थापित कर उच्च शिक्षा का अलख जगाने वाले संविधान सभा के सदस्य रहे स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव का जयंती महाविद्यालय परिवार के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि बीएनएमयु के कुलपति प्रो डाॅ आरकेपी रमण थे। कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। जयंती समारोह में अतिथियों ने स्वर्गीय कमलेश्वरी प्रसाद यादव के जीवन पर प्रकाश डाले। कहा कि स्वर्गीय कमलेश्वरी बाबू जैसे व्यक्ति समाज में विरले हीं होता है। जो समाज को उच्च शिक्षा के महत्व को समझते हुए काॅलेज का स्थापना कराया।

मौके पर केपी काॅलेज के छात्र रह चुके कुलपति प्रो डाॅ आरकेपी रमण ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा व किताब के बिना ज्ञान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब काॅलेज संसाधनों की कमी से जूझ रहे थे। तब यहाँ के छात्र छात्राओं के अंदर शिक्षा ग्रहण करने की जिज्ञासा काफी थी। लेकिन आज काॅलेज में शिक्षक भी हैं और संसाधन भी काफी हद तक विकसित किये गये हैं। फिर भी छात्र छात्राओं कक्षा करने काॅलेज नहीं आते हैं। जो काफी दुखद है। कुलपति ने कड़े शब्दों में शिक्षकों से कहा कि जिस काम के लिए आपलोगों को भेजा गया है। उस काम को पहली प्राथमिकता दें। शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजीव मल्लिक ने किया। संचालन प्रो अरविंद लाल दास ने किया। मौके पर आजीवन अधिषद सदस्य अभय कुमार यादव, कुलसचिव डाॅ कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रो नागेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य डाॅ महेंद्र खिरहरी, डाॅ केएस ओझा, रामजी प्रसाद साहा, दिवाकर लाल दास, प्रभात कुमार, पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार आर्य, प्रो शब्बीर अहमद, प्रो दीपक कुमार, प्रधान सहायक निरज कुमार निराला, रतिलाल यादव, देवाशिष देव, गजेंद्र दास, अशोक पासवान, सिंटू कुमार सहित काॅलेज परिवार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *