धूम-धाम से मनाया गया खाटू श्याम महोत्सव

मुरलीगंज शहर के हाट बाजार रोड स्थित अग्रसेन भवन में श्याम परिवार द्वारा आयोजित खाटू श्याम की महाजोत गुरूवार की संध्या बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। श्रीश्याम परिवार द्वारा आयोजित खाटू नरेश के उत्सव का शहरवासियों ने जमकर सराहना किया। लगातार आठवी बार आयोजित भव्य भजन संध्या कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शरूआत कटिहार से आये हुए जोनी अग्रवाल ने गणेश वंदना से किया। वहीं कोलकाता से आये गायक अभिजीत ने जय जय पितर जी महाराज गाकर पितर देवता को रिझाया। इसके बाद गायिका हर्षिता विदवानियां की भजन दुनिया से मैं हारा, तो आया तेरे द्वार यहां से अगर हारा, तो कहां जाउ मैं सरकार भजन गाकर दर्शकों को रातभर झूमने को मजबूर कर दिया। इनके मीठे सुर व मधुर भजनो का दर्शको ने जमकर लुप्त उठाया।

इससे पहले बाबा खाटू नरेश की पूजा किया। जिसमें कमिटि के सभी सदस्यों ने भाग लेकर महाज्योत अर्पित किया। इस कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बताया गया कि कोरोना काल को देखते हुए कार्यक्रम को काफी सीमित व साधारण तरीके से किया गया। इसके बावजूद सैकड़ो की संख्या में श्रोताओं ने जमकर भजन संध्या का लुप्त उठाया। वहीं भजन प्रारंभ होने से पूर्व खाटू श्याम को छप्पन भोग का महाप्रसाद भी चढ़ाया गया। साथ ही श्रोताओं के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था की गई थी जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा का महाप्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर बजरंग चौधरी, सदस्य नितेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राहुल कुमार, दीपक शर्मा, रोहित अग्रवाल उर्फ नटवर, मनजीत चौधरी , आतिश चौधरी आदि ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *