बिहार में कोरोना ने आज एक और जान ले ली है .बिहार में कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण से यह नवीं मौत है .मृतक 75 वर्षीय महिला वैशाली के जन्हादा की रहने वाली थी । कुछ दिन पहले ही महिला कोरोना संक्रमित हुई थी. जिसका इलाज NMCH में चल रहा था जिसकी आज मौत हो गयी. मृत महिला पहले से फेफरे के केंसर से पीड़ित थी
प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी ट्विट के द्वारा दी है.
मालूम हो की पुरे देश में कोरोना महामारी बहुत ही तीब्र गति से फैल रही है अब तक कुल 96400 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है जिसके कारण 3040 लोगो की मौत भी हो चुकी है ।
बिहार में भी कोरोना पूरी तरह से अपना आतंक फैलाया हुआ है. अब तक कुल 1363 कोरोना पोसिटिव हुआ है. जिसमे 9 लोगो की मौत हो चुकी है. थोडी राहत की बात ये है कि 573 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है.






