डेस्क: वर्तमान समय में गायिका आंचल प्रिया सिंह द्वारा हिन्दी व भोजपुरी में गाये हुए गाए गानों को ऑडियंस का खूब प्यार मिल हीं रहा है। इसकी चर्चा अब भोजपुरी के जाने माने सिंगरों के बीच भी होने लगी है। चर्चा है कि भोजपुरी के कई सुपरस्टार, गायक व प्रोड्यूसर को आंचल प्रिया सिंह के सुर पसंद आ रहे हैं। उन्हें भोजपुरी के कई स्टार गायकों ने स्टूडियो में गाना रिकॉर्डिंग करने की भी सलाह दी है। आंचल के गाए गानों को लोग पसंद तो कर रहे हैं अब भोजपुरी गायकों की तारीफ ने इसे और खास बना दिया है। जब इस बारे में आंचल से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मुझे भोजपुरी के जाने माने गायकों ने शुभकामनाएं दी है, मैं इसके लिए उन सबों को धन्यवाद देती हूं। जब आंचल से पूछा गया कि बड़े सिंगर से बात करने पर क्या सीखने को मिला उनसे बात कर कैसा लगा तो जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि मैं ज्यादा एक्साइटेड नहीं हूं, उनलोगों ने मेरे लिए कुछ पल का समय निकाला मुझे और अच्छा करने के लिए कहा इसके लिए मैं सबों का आभार प्रकट करती हूँ। मौका मिला तो जल्द ही मेरे द्वारा गाए गाना रिलीज होगा। बस आशा है कि सबों का प्यार आशीर्वाद मेरे साथ बना रहे। मैं आज जो भी हूँ अपने मेहनत के दम पर हूँ, आगे भी अपने मेहनत से हीं अपना पहचान बनाउंगी। इसके लिए मुझे बस सबों के सपोर्ट की जरूरत है। वे लोग भी निस्वार्थ भाव से मेरा सपोर्ट करते रहेंगे।





