मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के पोखराम परमानंदपुर पंचायत में शुक्रवार को एपीएचसी निर्माण को भूमिपूजन किया गया है। एक करोड़ 20 लाख के लागत से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य को लेकर भूमिपूजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में करोड़ों की लागत से पहला अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जहाँ आस पास क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। परमानंदपुर पंचायत के संजय यादव ने लगभग 44 डीसीमल जमीन देकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए दिया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने विधि पूर्वक भूमिपूजन किया। इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार, मुखिया गजेंद्र यादव, बीएचएम मो शहाबुद्दीन, डॉ सुधांशु सहित अन्य लोग मौजूद थे।






