जानलेवा साबित हो रहा एसएच 91 मुख्य मार्ग पर बना तीन फीट गड्ढा

जोरगामा से मुरलीगंज की ओर जाने वाली एसएच 91 मुख्य मार्ग पर मीरगंज चौक के समीप मोड़ पर करीब 3 फ़ीट का गड्ढा बन जाने से जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार को दर्जनों वाहन इस गड्ढे में पलटते हुए बची। स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश के महीने में यहां कई कई दिनों तक पानी जमा रहता है। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद भी अब तक यहां पानी जमा है। कुमारखंड से मुरलीगंज की ओर जाने वाली मोड़ पर ही करीब 3 फ़ीट का गड्ढा बन गया है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण वाहन चालकों को गड्ढा का पता भी नहीं चल पाता है। और वाहन उस गड्ढे में जाकर फंस जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार के सुबह सवारी समेत एक ऑटो, दवाई लोड एक पिकअप गाड़ी, कई ट्रक इसमें पलटते पलटते बची है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कभी भी किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। दिन में तो किसी तरह से चिल्लाने पर वाहन चालक वाहन को स्लो भी कर लेते हैं लेकिन रात के समय में कोई अप्रिय घटना यहां घटित हो सकती है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या को कोई निदान विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाना चाहिए, अगर भविष्य में यहां कोई दुर्घटना होती है या कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसकी सारी जवाबदेही विभागीय अधिकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *