मुरलीगंज थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां चोरों के हौसले किस हद तक बुलंद है, इसका अनुमान स्वयं इसी से लगाया जा सकता है कि अज्ञात चोर पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही मीटर पर स्थित एक दुकान से लाखों की चोरी कर फरार हो जाती है। दरअसल, गुरुवार की रात थाना रोड में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लाखों की चोरी होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है। पीड़ित दिग्घी निवासी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे वह दुकान बंद कर घर गया। जब शुक्रवार के सुबह दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान के फाटक का ताला लगाने वाला बलिया खोल कर मेरे दुकान से बैट्रिक, इनवर्टर, सोलर पैनल, चार्जिंग कंट्रोलर, लैपटॉप, प्रिंटर, बिजली का अन्य सामान एवं मोबाइल उपकरण सहित पांच हजार रुपया नगदी चोरी कर लिया गया है। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।






