मुरलीगंज: पार्टी की मजबूती को लेकर राजद की बैठक

रजनी पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी के आवास पर शनिवार की शाम राजद कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता राजद युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी के द्वारा की गयी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आपदा मंत्री चंद्रशेखर यादव उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होनें लोगों को संबोधित करते हुए कहा वार्ड स्तर से पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी मेहनत के साथ मिलजूल कर काम करना हैं।

वही राजद युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी ने कहा पार्टी ने जो भरोसा के साथ दायित्व दिया हैं उसके लिए उन्‍होंने पार्टी के संरक्षक लालू प्रसाद यादव, प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, प्रदेश युवा अध्यक्ष कारी सोहेब साहब, राष्टीय अध्यक्ष बूलो मंडल को साधुवाद दिया हैं।

साथ ही उन्होंने कहा ने लालू प्रसाद यादव शोषितों के हितों के लिए सदा कार्य किया। गरीबों, दलितों के अधिकार के लिए हमेशा लड़ते रहें। उनका पूरा जीवन ही संघर्ष की गाथा है। गरीब जनता भी सबकुछ देख रही है। आने वाले चुनाव में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के कंधों को मजबूत कर गरीबों के हित वाली राजद की सरकार बनाएगी।

इस बैठक के बाद स्थानीय सहित आस पड़ोस के करीब छह सौ गरीबो, दलितो एवं महिलाओ को सम्मान भोजन भी कराया गया। बताया गया कि यह भोजन लालू प्रसाद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करवाया गया हैं।

बैठक में प्रदेश महासचिव देवकिशोर यादव, पूर्व मुखिया रेशमलाल दास, जीप उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, राजद प्रखंड अध्यक्ष मु. मुस्तकीम उर्फ मुसो, राजेश रतन, अजय कुमार यादव, संजीव यादव, समाजसेवी राजीव राजा, बबलू दास, गोल्डू यादव, मु सद्दाम, उमेश यादव, अनमोल यादव, महेंद्र मंडल, कुंदन कुमार, अजय कुमार भारती, भालचंद्र यादव, नंदकिशोर ठाकुर सहित दर्जनो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

इसे भी पढि़ए-
लालू यादव का आज 73 वांं जन्‍मदिन, तेजस्‍वी पिता से मिलकर हुए भावुक।
आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ताली और थाली पीट कर जताया सांकेतिक विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *