देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार बृद्धि हो रही है । भारत में कोरोना से संक्रमितो की संख्या 1 लाख के पार हो गया , वही बिहार में आँकड़ा 1900 से ज्यादा हो चूका है ।
ऐसे हालात में मधेपुरा से एक राहत की खबरआयी है। जिले में 7 कोरोना संक्रमित आज ठीक हो गया है ।
सभी सातो मरीजो का दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आया , जिसके बाद आज सभी को JNKTMCH मधेपुरा से डिस्चार्ज कर दिया गया । लेकिन सभी को 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटिन रहने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो की सभी सातो लोग 6 मई को महाराष्ट्र से श्रमिक ट्रेन से वापस लौटे थे।
इनमें थर्मल स्क्रीनिंग से कोरोना का लक्षण पाए जाने के बाद सभी को जिला मुख्यालय में क्वारंटिन किया गया था तथा उनका सैम्पल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया था।
सभी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहाँ सभी का इलाज चल रहा था।गुरूवार को सभी सातों का रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। इनमेंं 6 पुरैनी और एक घैलाढ़ प्रखंड के रहने वाला है।






