बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस,फिर एक सा‍थ 87 संक्रमित की पुष्टि , कुल संख्‍या 1987

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत ही डराने वाला होता जा रहा है। हर दिन के बाद संक्रमण और ज्‍यादा ही बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़कर 1987 पहुँच चुका है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरूवार को तीसरे अपडेट में 87 नए मरीजो की पुष्टि की गई है। पहली अपडेट में 96,दुसरे अपडेट में 28  तथा तीसरे अपडेट में 87 नए कोरोना मरीज की पहचान की बात की गई है।

गुरुवार को अब तक 211  नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.जो कि एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा ऑंकड़ा है। इसके बाद कुल आंकड़ा बढ़कर 1987 हो गया।

कोरोना से संक्रमित नए मरीज में जहानाबाद जिले में सबसे ज्‍यादा 50 नए मरीज मिले। इसके अलावा बक्‍सर जिले से 11 मरीज , समस्तीपुर जिले से 8 , वैशाली से 3, पूर्णिया में 1 नए मामले, शेखपुरा से 4, नए मरीज की पहचान हुई है

आपको बता दे की बिहार में कुल 55 हजार से ज्‍यादा कोरोना के जॉंच हुए है जिसमें 1987 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये गये । इसके कारण 10 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। थोड़ी राहत कि बात ये है कि बिहार में 593 मरीज कोरोना वायरस से रिकवर भी हो चुके है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *