बिहार में आज 124 नए मरीजो की पुष्टि, कुल संक्रमित 1900 पर पहुँचा

बिहार में कोरोना वायरस लगातार तेजी से अपना संक्रमण फैलाता जा रहा है.
गुरुवार को 124 नए लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिससे कुल आंकड़ा बढ़कर 1900 पहुँच गया. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई । पहली अपडेट में 96 तथा दुसरेे अपडेट में 28 नए मरीज की पुष्टि हुई।

कोरोना से संक्रमित नए मरीज में गोपालगंज जिले से 17 मरीज , समस्तीपुर जिले से 16 , कटिहार जिले से 19 , पूर्णिया में 5 नए मामले, लखीसराय जिले से 9 ,शेखपुरा से 8,मुंगेर से तीन तथा खगड़िया से 1 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है ।

मधुबनी में 2 नए मरीज, सुपौल में 2 , पटना, बांका में 1-1, बेगुसराय जिले से 8 , तथा पूर्वी चंपारण से 13 नए मरीज की पहचान हुई है ।

आपको बता दे की बिहार सरकार की तरफ से कल स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव का तबादला कर दिया गया जिसके बाद कोरोना से जुड़े आंकड़े सही तरीके से सामने नहीं आ पा रहे हैं. पूर्व प्रधान सचिव संजय कुमार लगातार कोरोना अपडेट से जुड़ी जानकारी ट्विटर से साझा करते रहते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *