कोरोना वायरस का प्रकोप देश-विदेश के साथ बिहार में भी तीव्र गति से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 18853 हो गयी है। इसके साथ ही इस वायरस से मरनेवालों की संख्या भी बढ़ कर अब 134 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ो के अनुसार 1432 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है । यह आंकड़ा 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए मरीज मिलने का रिकार्ड बनाया हैं।
मधेपुरा जिले में भी कोरोना के लगातार नए मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक 300 के करीब लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके है। मंगलवार को मधेपुरा जिले से 12 कोराना मरीजों की पहचान हुई हैं ।
सोमवार को भी मधेपुरा शहर में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित पाए गए थे । राष्ट्रीय राजमार्ग के 5 कर्मचारी तथा उसके परिवार के लोग इस वायरस के चपेट में आए हैं। साहुगढ में एक तथा चौसा से 2 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं ।
कोरोना महामारी के बीच थोड़ी अच्छी बात ये है कि राज्य मे अब तक 12364 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके है । बिहार में रिकवरी रेट लगभग 66% हैं।






