मधेपुरा में बनी देश का सबसे शक्तिशाली 12000HP क्षमता का रेल इंजन अब पटरियों पर दौड़ने लगा. पहली वातानुकूलित रेल लोकोमोटिव इंजन WAG/12B-60027 का परिचालन दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से मालगाड़ी के साथ जोड़कर 18 मई को दोपहर प्रस्थान कराया गया। इस रेल इंजन को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा।
भारत के रेलमंत्री पीयुष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी . उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करते हुए, मेक इन इंडिया के तहत पहला WAG12B (12000 HP) लोको आज पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से रवाना हुआ. शक्तिशाली और उच्च गति में सक्षम, लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के लिए एक अतिरिक्त महत्वपूर्ण है.
आपको बता दे की देश का सबसे शक्तिशाली एवं उच्च गति क्षमता और अत्याधुनिक सुविधा से लेस इस रेल का इंजन बिहार के मधेपुरा जिले में मेक इन इंडिया के तहत फ्रांस की एल्सटॉम कंपनी के सहयोग से WAG-12 का निर्माण किया गया है ।
इस इंजन की क्षमता 12000HP है तथा यह लगभग 6000 टन तक के मालगाड़ियों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से खींच सकती है.
.






