मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत लक्षमीपुर चंडी स्थान पंचायत में रविवार शाम को सड़क दुर्घटना में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मीरगंज- जदिया स्टेट हाइवे को घंटो जाम कर प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लक्षमीपुर ईदगाह टोला वार्ड छह स्थित रोड पर मीरगंज की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने दिलशाद एवं उसकी मां शबाना खातून को ठोकर मार दी। स्कॉर्पियों से ठोकर लगने के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घायल अवस्था में स्थानीय लोगो ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां बच्चे की हालत खराब देख उसे पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया जाते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । जिसके बाद जाम की सूचना पर पहुंचे बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा, सीओ जयप्रकाश राय, थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने लोगो समझा कर शांत करवाया। सड़क जाम कर रहे लोग सीओ के द्वारा चार लाख रुपये मुआवजा की राशि मृतक के परिवारवाले को उपलब्ध कराने के बाद लोगों ने जाम को समाप्त कर दिया।






