B.A, B.Sc, B.Com Part II के प्रवेश पत्र से वंचित छात्र ने कुलपति को सौंपा आवेदन

कुलपति को छात्रों ने अपनी समस्या से कराया अवगत।

केपी काॅलेज मुरलीगंज में कमलेश्वरी प्रसाद यादव के जयंती समारोह में पहुंचे कुलपति प्रो डॉ आरकेपी रमण को दर्जनों छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ हीं काॅलेज प्रशासन की लापरवाही व शिथिलता पर आक्रोश प्रकट करते हुए विभिन्न समस्याओं के बारे में कुलपति को जानकारी दी। वहीं पार्ट टू के प्रवेश पत्र से वंचित छात्र ने कुलपति को आवेदन सौंपा। जिसमें बताया गया कि पार्ट टू का परीक्षा फार्म भरकर जमा करने के उपरांत रसीद नहीं दिया गया था। जब प्रवेश पत्र लेने काॅलेज आए तो बताया गया कि फार्म भरकर नहीं दिया था। वहीं जब कुलपति को समस्या से अवगत कराया तो तत्काल प्राचार्य को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ हीं अन्य समस्याओं को दूर करने का भी निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *