1 क्विंटल 34 किलो गांजा बरामद, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोकला पंचायत के वार्ड 1 में मुरलीगंज पुलिस ने प्राप्त सूचना पर शनिवार की अहले सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि वार्ड 1 में दो लोगों के घर छापेमारी कर 1 क्विंटल 34 किलो गाजा के साथ मौके से दो युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। जप्त गांजा का अनुमानित कीमत करीब दो लाख रूपये बताया जा रहा हैं।


पुलिस को कई दिनों से बेलो चामगढ क्षेत्र में शराब व गाजा की बड़ी खैप आने की सूचना मिल रहा थी। जब भी पुलिस छापेमारी करने पहुंचती थी तो कारोबारी को भनक लग जाता था। जिस कारण पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाती थी। लेकिन शनिवार की अहले सुबह पुलिस की तत्परता से भारी मात्रा में गांजा और कारोबारी गिरफ्तार हो पाए। हलांकि एक कारोबारी मौके से फरार हो गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने तीन लोगों के विरुद्ध मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बेलोकला पंचायत के वार्ड 1 निवासी नितिश यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे दिलीप कुमार फरार हो गया। छापेमारी में नितिश यादव के घर से 80 किलो और दिलीप कुमार के घर से 54 किलो पांच सौ ग्राम गाजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नितीश और सोनू गाजा बेचने का प्लान बना रहे थे। इसी बीच पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष किशोर कुमार कर रहे थे। टीम में एएसआई राकेश कुमार, महिला सिपाही सहित कमांडो शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *