सब्जी मंडी में बिना मास्क के घूमते हैं लोग, कोरोना विस्फोट का खतरा

नैशनल हाइवे स्थित मीरगंज हीरो शो रूम के समीप गुरुवार के सुबह लगाए गए सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ रही थी। लोग भीड़ लगाकर खूब सब्जियां खरीद रहे थे। मुरलीगंज प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

दरअसल भीड़ लगने की वजह यह भी है कि मुरलीगंज शहर में नपं प्रशासन द्वारा 4 दिनों के लिए पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है। जिस कारण से सब्जी मंडी के आरहत को केपी कॉलेज में लगाने का आदेश दिया गया था। जबकि मुरलीगंज के सब्जी विक्रेता अब केपी कॉलेज ना जाकर मीरगंज पहुंच रहे हैं। वहीं आस पास के क्षेत्र के छोटे व्यापारी व आम लोग सब्जी खरीदने मीरगंज आ जाते हैं जहां सोशल डिस्टनसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती है।

सब्जी मंडी में बिना मास्क के घूम रहे लोगों में जरा सा भी डर दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों द्वारा बरती जा रही इस लापरवाही से कोरोना विस्फोट का खतरा मंडरा रहा है। जबकि मुरलीगंज में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है फिर भी लोग सावधानी बरतने में कोताही करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *