शिव आश्रम ट्रस्ट के द्वारा मनाया गया विश्व विकलांग दिवस

शिव आश्रम ट्रस्ट के द्वारा पंचायत सरकार भवन जोरगामा के प्रांगण में विश्व विकलांग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक सेवा भजन, स्तुति साधना से हुई। वहीं संस्था के द्वारा कंबल, भोजन और बच्चों को ठंड हेतु वस्त्र दान किया गया। संबोधन काल मे साहित्यकार इंद्रभूषण इंसाफ ने कहा विकलांग अर्थात दुखिया परम पुरुष की स्नेहिल संतान है। इसकी सेवा ईश्वरीय सेवा है। दया करना परम् धर्म है। हम उनपर ऐसी दया, सेवा, प्रेम करें कि विकलांग अभिशाप नहीं वरदान साबित है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रवक्ता श्री विवेक यादव ने कहा कि विकलांग मानव परम पिता परमेश्वर की सबसे प्रिय संतान है हमें उनका सम्मान करना चाहिए। ऐसे लोगों की सेवा करने से हम पूण्य के भागी बन सकते हैं। मौके पर संस्था के संस्थापक श्री इंदूभूषण इंसाफ,शिक्षक सह समाजसेवी विवेक यादव, राजेश दास,बेचन दास,अधर कुमार वर्मा, रमेश कुमार, प्रभात रंजन, सुरेन्द्र ऋषिदेव, अरविंद कुमार चानसी कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *