सुबह छाया रहा कोहरा, अब गिरने लगी तापमान

ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। शनिवार की रात में कोहरे ने आमद देना शुरु की तो रविवार की सुबह तक कोहरा बढ़ता गया। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा, छाया रहा। कोहरे के साथ बूंदों से सड़कें भीगी हुई थीं। कोहरा और शीतलहर से मौसम में ठिठुरन बनी रही। सुबह के समय कोहरा अत्यधिक होने से हाइवे पर वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति से अपना वाहन चला रहे थे। साथ ही शीत लहर के चलने से ठंड का असर भी तेज रहा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकल आई जिससे ठंड से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। वहीं मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। रविवार सुबह जब लोग जागे तो बाहर धुंध का नजारा था। सुबह 10 बजे तक 50 मीटर से आगे सफेद कोहरा छाया हुआ नजर आया। इससे लोगों को अलाव का सहारा भी लेना पड़ गया। ठंड के दस्तक देने के साथ ही गर्म कपड़ों में लोग लिपटे नजर आ रहे हैं। दिन में जहां तापमान थोड़ा अधिक रहता है वहीं शाम ढलते ही गिरावट आने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *