जदयू अध्यक्ष की निर्मम हत्या पुलिस प्रशासन की असफलता का है कारण

मंगलवार के देर शाम गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार अध्यक्ष पान दुकान पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्य हो गई। वहीं अब राजनीतिक दलों के नेता ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठना शुरू कर दिया है।

इसी दौरान जन अधिकार छात्र परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की निर्मम हत्या जिला पुलिस प्रशासन की असफलता का कारण है। जिले में अपराध चरम पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के प्रखंड अध्यक्ष की जब हत्या हो रही है तो ऐसी हालत में आम लोगों की क्या स्थिति होगी। अमित यादव ने कहा कि जिला के पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण करने में पूर्ण रूप से असफल है। अशोक यादव की हत्या पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या या आम लोगों की हत्या जिला के पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर विषय है।

जाप प्रखंड उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण सहित विकास के सभी मोर्चों पर विफल रही है। कोरोना संक्रमण के दौर में भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम बता कर आम लोगों को भ्रमित कर रही है,जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जाप, राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। साथ ही इसके दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *