बिहार पृथ्वी दिवस : शुद्ध वातावरण और संतुलित पर्यावरण के लिए किया गया पौधारोपण

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत रविवार को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर संपूर्ण बिहार में पौधारोपण किया गया । इसमें राज्‍य भर के सरकारी, गैर सरकारी, जीविका व अर्धसैनिक बल सहित कई अन्‍य संस्‍थाएं भी शामिल हुए।

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तरह विभिन्न पंचायतो में मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, पीआरएस सहित अन्य के सहयोग से पौधारोपण हुआ। इस दौरान कई सरकारी कार्यालयों में भी पौधे लगाये गये।

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरिपुरकला पंचायत में जन -जीवन हरियाली मिशन के तहत मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर मुखिया डॉ लक्ष्मी ने पंचायत के विभिन्न जगहो पर करीब 15 दर्जन से अधिक वृक्ष लगाये। इसमें कुछ फलदार मिश्रित पौधे जैसे आम, जामुन, बरगद, नीम के पौधों का भी रोपण किया गया हैं।

इस अवसर पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। बिना वृक्ष के जीवन संभव नहीं है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। वृक्ष से ही वातावरण शुद्ध होता हैं।

साथ ही डॉ लक्ष्मी के द्वारा बताया गया क‍ि पौधों के द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड का शोषण करके ऑक्सीजन का उत्सर्जन किया जाता हैं। इतना ही नही पौधों से हमें छाया भी मिलती हैं और फल भी मिलता हैं। अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं और बिगड़े हुए वातावरण को सुधारने की दिशा में प्रयास करें। जिससे की आने वाला समय और भविष्य में शुद्ध वातावरण और संतुलित पर्यावरण मिले।

पौधारोपण के अवसर पर तकनीकी सहायक आशीष कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, रोजगार सेवक कार्तिक कुमार, उप मुखिया शैलेंद्र कुमार हेब्रम, सरोज कुमार, बुधन शाह, वार्ड पार्षद जेलू मंडल, प्रत्यूष आनंद, अजीत कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *