मुरलीगंज शहर के गोलबाजार ठाकुरबाड़ी गली स्थित एक होटल में मंगलवार को लायंस क्लब ने डाॅक्टर्स डे सप्ताह के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयु के पूर्व कुलपति डाॅ प्रो अनंत कुमार ने किया। संचालन लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रणेय साह ने किया। समारोह में 64 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल निशा आनंद उर्फ रानी, नेहा कुमारी और बीपीएसएससी परीक्षा में सफल अवधेश कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवचयनित दरोगा अवधेश कुमार, एमओ पद के लिए चयनित नेहा कुमारी पहुंचे थे। वहीं सीओ पद के लिए चयनित निशा आनंद उर्फ रानी के माता पिता को सम्मानित किया गया।
मौके पर लायंस अध्यक्ष डॉक्टर प्रोफ़ेसर अनंत कुमार ने कहा कि मुरलीगंज की धरती हमेशा से प्रतिभाओं का लोहा मनवाती रही है। यहाँ के बेटे हो या बेटियां हमेशा जिले ही नहीं राज्य स्तर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया है। प्रतिभा के सम्मान और नए प्रतिभागियों के हौसला अफजाई को लेकर लायंस क्लब के द्वारा यह छोटा सा सम्मान समारोह है। वहीं इस दौरान शहर के दर्जनों चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया है। जिसमें डॉ वी एन विश्वास, डॉ राजेश कुमार, डॉ साकेत कुमार, डॉ रूपेश कुमार, डॉ सुधांशु कुमार, डॉ एस कुमार, डॉ रोहित कुमार भगत को लायंस क्लब के द्वारा फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।मौके पर किशोर कुमार चौधरी, डॉ मानव भारती, रंजीत कुमार सिंह, रिशु कुमार, अनिल भूत, रत्नेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।






