राजद का 25वां स्थापना दिवस मुरलीगंज में कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मो. मुस्तकीम उर्फ मुसो ने मुरलीगंज के मिड्ल स्कूल चौक पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा एवं एक दूसरे को केक खिलाते हुए लालू- राबड़ी एवं तेजस्वी- तेज़प्रताप जिंदाबाद के नारे लगाए।
मौके पर राजद जिला श्रमजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि चन्द उर्फ गोल्डू यादव, नगर अध्यक्ष रणधीर यादव, राजद प्रधान महासचिव उमेश यादव, भेलाही सरपंच ब्रजेश यादव, राजीव यादव, मनीष रंजन झा, रामकुमार यादव, मो. अख्तर, लक्ष्मण पासवान, अरविंद यादव उर्फ मेहमान जी समेत अन्य उपस्थित थे।






