जीविका कैडर का लगातार चौथे दिन भी हड़ताल जारी, अब थाली-लोटा पीट कर करेंगे प्रदर्शन….

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के आहवान पर पूरे बिहार के जीविका कर्मी अपनी व‍िभिन्‍न मांगों को लेकर 22 जुलाई से हड़ताल पर हैं। इधर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के कैडर की वर्चुअल संवाद के माध्यम से शनिवार को इस संबंध बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे हड़ताल की समीक्षा की गई।

प्रखंड मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया क‍ि जीविका कर्मीयों की मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगी । आज के बैठक में निर्णय लिया गया है क‍ि सोमवार को CLF और BPIU के सामने थाली-लोटा पीटकर कर प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही हस्ताक्षर अभियान में तेजी लाकर कैडरों का हस्ताक्षर की पूरी सूची जिला पदाधिकारी को सौपा जाएगा तथा आग्रह किया जाएगा क‍ि मुख्यमंत्री तक हमारी बात ज्ञापन के माध्‍यम से पहुचे और हमलागों की मांगे मानी जाए ।

बताया गया है क‍ि बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित परियोजना जीविका कैडर में ना ही कोई बीमा पॉलिसी है और ना ही मेडिकल सुविधा । फिर भी कोरोना संक्रमण के बीच लगातार जीविका परियोजना समुदाय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करवाना, फील्ड वर्क ,बैंक संबंधित गतिविधियां जैसे अनेकों ऐसे कार्यो में बिना किसी सुरक्षा के करवाने से सभी के जान को खतरा हमेशा बना रहता हैं।

 जीविका कर्मी तथा कैडराे के लिए स्‍वास्‍थ्‍यकर्मीयों की तरह 50 लाख की बीमा की मांग की गयी हैं। सरकार से कैडरो ने मांग की है क‍ि कम से कम ₹15000 मासिक मानदेय और 60 साल का नौकरी पक्की होना चाहिए। जीविका के कर्मचारी की तरह कैडरो को भी मानदेय मिलने की मांग सरकार से किया गया हैं। इसके साथ ही जीविका कैडर को पोशाक और बीमा मिलना आदि कई तरह के मांगों को लेकर जीविका कैडरों का शनिवार को भी हड़ताल जाड़ी रहा ।

आज की बैठक में प्रखंड मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अफसाना खातून, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष ललिता देवी ,प्रवीण कुमार ,चांदसी कुमार, श्याम कुमार, पल्लवी कुमारी, मनोज कुमार, वशिष्ठ मिश्रा आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *