मुरलीगंज शहर स्थित जयरामपुर स्कूल परिसर में युवक संघ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रतिभा दिखाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर एक प्रतिभा को देख दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों ने खूब मनोरंजन किया। वहीं बच्चों के प्रतिभाओं को देखते हुए उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों को पारितोषिक का वितरण किया गया। जिसमें बच्चों के शैक्षणिक कार्य के लिए स्कूल बैग, कॉपी व कलम देकर मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्वेत कमल यादव ने कहा नगर पंचायत के बच्चों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है निश्चित तौर पर यह बच्चे आगे जाकर भविष्य में बड़े से बड़े मंच पर भी अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का प्रयास करेंगे जिसके लिए उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना किया।






