मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला प्रांगण में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यो के द्वारा संगठन बनाने को लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य लाखपति देवी ने की। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से भतखोरा पंचायत के वार्ड 11 के सदस्य लाखपति देवी को प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के पद पर सिंगियान पंचायत वार्ड 9 के वार्ड सदस्य उमेश यादव, सचिव कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत के वार्ड 8 के सदस्य सुनील कुमार बघेला का चयन किया गया। सहायक सचिव रघुनाथपुर पंचायत वार्ड 4 के सदस्य सविता देवी, कोषाध्यक्ष रामपुर पंचायत वार्ड 13 की सदस्य रोहिणी देवी मनोनीत हुई।
गठन के उपरांत वार्ड सदस्यों के अधिकारों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। आने वाले दिनों में वार्ड सदस्यों के समस्याओं के समाधान हेतु योजनाबद्ध तरीके से संघर्ष किया जाएगा। मौके पर समाजसेवी प्रमोद प्रभाकर, अनिल भारती, रमेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सागर कुमार, रूमा देवी, इंदल पासवान, मोहम्मद फिरोज, मनोज कुमार साह, अनीता देवी, मोहम्मद मौजीब, तेज नारायण यादव, गुड़िया देवी,मणिकांत मंडल, संतोष कुमार यादव ,धीरेंद्र राम, नंदन कुमार सहित दर्जनो वार्ड सदस्य मौजूद थे।






