मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परसा में पाइप लाइन बिछाने का काम करने के दौरान संवेदक से रंगदारी मांगने व मारपीट करने का आरोप लगा थाना में आवेदन दिया गया है।
इस संबंध में पाइप लाइन का काम कर रहे 10 लोगों ने थाना में आवेदन दे कर कहा कि हम सभी मजदूर पूर्व में परसा पंचायत में नल जल के पाइप लाइन का काम कर रहे थे। वहां काम करने के क्रम में परसा निवासी सुभाष यादव द्वारा बार-बार संवेदक से रंगदारी मांगता था, और हम लोगों के साथ गाली-गलौज करते रहता था जिसके कारण संवेदक के कहने पर हम लोग परसा पंचायत छोड़कर मुरहो पंचायत में काम करने लगे।
इसी दौरान बुधवार को हम लोग काम कर परसा होते हुए रोजाना की तरह घर जा रहे थे, तभी अचानक परसा-जोरगामा के बीच सुनसान जगह पर चार घुड़सवार बदमाश के साथियों के साथ सुभाष यादव ने हम सबों को रोककर कोरा और लाठी, डंडे से हमला कर दिया। वहीं हम लोगों के ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ में धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम्हारा संवेदक कल तक पचास हजार रुपये नहीं पहुंचाया तो इससे बुरा हाल होगा। उक्त सारे आरोप थाने में आवेदन देकर लगाया ।
इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ जांचोपरांत मामला दर्ज किया जाएगा






