देश-दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहा है, इसी बीच गुरूवार को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 22 लोगों की जान वज्रपात के कारण चली गई है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा में 2, पटना में 6, पूर्वी चंपारण में 4, समस्तीपुर-कटिहार में 3-3, शिवहर में 2, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।
मधेपुरा के मुरलीगंज में 1 की मौत
मुरलीगंज के प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से जोरगामा वार्ड 4 निवासी 40 वर्षीय शम्भु मोदी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक खेत में भैंस चरा रहा था। जिस दौरान ठनका गिरने से वह आकशीय बिजली के संपर्क में आने से पूरी तरह झुलस गया । जिसके बाद लोगों ने आनन फानन में उसे मुरलीगंज सदर अस्पताल ले गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बिहार सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख मुआवजे का निर्देश संबंधित जिला प्रशासन को दिया है।






