मुरलीगंज में बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लोग परेशान व त्रस्त है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता हैं। गुरुवार रात्रि से शुक्रवार को पूरे दिन प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि दिन में एक आध बार बिजली आई वो भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती थी। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *