विभिन्न पदों पर 29 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

नगर निकाय आम चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पदो पर 29 अभ्यार्थियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में नगर निकाय चुनाव का नामांकन प्रक्रिया चल रहा है। शुक्रवार को मुख्य पार्षद पद पर निवर्तमान पार्षद शांति कुमारी, अदिति अजय, निवर्तमान पार्षद मनोज कुमार, मो मजुर, पूर्व मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने नामांकन दाखिल किया। उपमुख्य पार्षद पद पर सुनिल कुमार, निवर्तमान पार्षद रामजी साह दो सेट में नामांकन दाखिल किया। वार्ड पार्षद पद पर वार्ड एक से मो इरशाद आलम, राजीव कुमार, वार्ड तीन से महताब आलम, वार्ड चार से आशा देवी, वार्ड पांच से उर्मिला देवी, ललिता देवी, वार्ड छह से सोनी कुमारी, वार्ड सात से उदय कुमार चौधरी, वार्ड आठ से निलम देवी, वार्ड नौ इन्दु देवी, पूनम देवी, वार्ड दस से विभा देवी, श्वेता कुमारी, वार्ड ग्यारह से रविंद्र कुमार, निर्मल कुमार पासवान, वार्ड बारह से शैलेन्द्र कुमार, कुमारी रीता, भोला प्रसाद यादव, वार्ड तेरह से जगदीश साह, वार्ड पंद्रह से सुनिता देवी, रेणू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ब्लाॅक गेट के बाहर अभ्यार्थी समर्थको की भीड़ उमड़ी रही। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि विभिन्न पदो पर 29 नामांकन दाखिल हुआ है। विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसआई भरत सिंह दल बल के साथ तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *