मुरलीगंज मे अंतिम दिन विभिन्न पदों पर 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गया। अंतिम दिन मुख्य पार्षद पद पर तीन, उपमुख्य पार्षद पद पर एक और वार्ड पार्षद पद पर16 अभ्यार्थियो ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्य पार्षद पद पर निवर्तमान पार्षद बबीता देवी, संजय कुमार भगत, पूर्व मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपमुख्य पार्षद पद पर सहवाज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से मो करीम, वार्ड 2 से संतोष कुमार, शंकर कुमार रजक, वार्ड 4 से कौशल कुमार सिंह, वार्ड 6 से चंद्रकला देवी, वार्ड 10 से शनिचर देवी, सुमित्रा देवी, सुसमा देवी, सुजीता देवी, वार्ड 11 से मो अफताप आलम, पूनम देवी, सुनिता देवी, वार्ड 13 से मो शहवाज, मो वसीम अहमद, वार्ड 14 से शिवांगी कुमारी, पारवती देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। एआरओ सह बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि अंतिम दिन वार्ड पार्षद पद पर 16, उपमुख्य पार्षद पद पर एक और मुख्य पार्षद पद पर तीन नामांकन दाखिल हुआ है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। बता दें कि अंतिम दिन ब्लाॅक परिसर के बाहर भारी संख्या में समर्थको की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *