रामपुर मेला में सुर, लय व ताल की बहेगी त्रिवेणी, मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

शिवेश मिश्रा व अमित उपाध्याय की होगी प्रस्तुति

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित होने वाली दशहरा मेला में इस वर्ष लोगों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष मेला में लोक गायक की महफिल सजेगी। जिसमें सुर, लय व ताल की त्रिवेणी बहेगी। वहीं गीत, संगीत एवं नृत्य का भी मेला में शिरकत करने वाले दर्शक लुफ्त उठाएंगे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा मेला समिति के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार व सचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि मेला का शुभारंभ 04 अक्टूबर को होगा। वहीं 04 और 05 अक्टूबर को महिला-पुरुष कुश्ती का आयोजन होगा। कुश्ती में दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों की टीम द्वारा महिला पुरुष दो-दो हाथ जोर अजामाईश कर अपना-अपना दांव पेंच का प्रदर्शन करेंगे। वहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला में शिरकत करने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए 2 रात लोक गायक शिवेश मिश्रा व अमित उपाध्याय की महफिल सजेगी। वहीं भक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य का भी दर्शक लुफ्त उठाएंगे। साथ ही घोड़ा रेस, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन युवाओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले गांव के छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही मेला में आने वाले लोगों के लिए कई प्रकार के झूले, मिठाई की दुकान, महिलाओं के लिए मनिहारा बाजार आदि आकर्षण का केंद्र रहेगा। कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा ने बताया कि मेला की तैयारी जोर शोर से चल रही है। श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां दूर दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। मेला में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मेला में लग रहा टेंट व झूले लगाने की की जा रही तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *