मुरलीगंज: महिलाओं के बीच पहुंचा रहे नैपकिन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरलीगंज इकाई के छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा मुरलीगंज नगर पंचायत के दलित टोले में घर घर घूम कर लड़कियों औऱ महिलाओं के बीच नैपकिन पैड बाँटा गया।

अभाविप की कार्यकर्ता विभा कुमारी और खुशबू कुमारी ने बताया की लॉकडाउन के कारण दुकान बंद रहने की वजह से बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को पैड खरीदने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं ने नैपकिन घर घर जाकर हर महिलाओं को देना शुरू किये हैं। वहीं अभाविप की प्रीति कुमारी ने बताया कि महिलाओं के लिये यह बहुत ही जरूरी है, समाज के अन्य संगठन समाजिक संस्था को भी निश्चित रूप से इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

वहीं बीजेपी महिला मोर्चा मुरलीगंज की अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा यह पहल करना बहुत ही सराहनीय कदम है, हम इनकी जितनी भी तारीफ करें कम हैं। बच्चों को इस नेक कार्य के लिए हम दिल से उन्हें धन्यवाद देते हैं। समाजिक कार्यकर्ता रंजना देवी ने कहा कि कोई तो है जो महिलाओं लड़कियों के लिये सोचा, मार्केट बन्द होने के कारण गरीब घरों की महिलाओं को इस समस्या से काफी दो चार होना पड़ रहा है , ऐसी स्थिति में यह पहल बेहद सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *