जब बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, बरातियों को स्वागत में मिले लात-जूते।

कोरोना काल में शादियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। शादी समारोह में मेहमानों की सीमित संख्या से लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने से लेकर कई तरह के नियम मानने पड़ते हैं। लेकिन सभी इन नियमों को माने ये जरूरी भी नहीं है। अब ऐसा ही कुछ गोपालगंज जिले में देखने को मिला है। जहाँ पहले तो सोशल डिस्टनसिंग की अच्छे से धज्जियां उड़ाई गयी बाद में बारातियों ने भी रंग में भंग डाल दिया। शादी भी नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि गोपालगंज के जटहा गांव में शनिवार रात को शादी होनी थी। सारी तैयारियां हो गई थी, बारात भी पहुंच चुकी थी बाद में जब बारातियों ने द्वारा तेज आवाज में डीजे चलाया गया और जमकर नाच गाना शुरू हुआ तब स्थानीय लोगों ने अपना विरोध जाहिर किया और बताया कि बारात में डीजे बजाने पर रोका। अब ये रोकना ही विवाद को जन्म देने वाला साबित हो गया। इस वजह से तो कुछ बाराती नाराज होकर गांव वालों से भीड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। कई कुर्सियां को भी तोड़ दिया गया।

इस घटना में दूल्हे के भाई भतीजा सहित 3 लोग घायल हो गए उनका इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं सभी बाराती दुल्हन को छोड़ अपने घर वापस लौट गए। हैरानी की बात ये रही कि विवाद की जानकारी दुल्हन पक्ष को काफी बाद में हुई। जब मारपीट शुरू हुई तो दूल्हा खुद बारात को लेकर घर वापस चला गया। अब जब सब कुछ सामने है तो दुल्हन की माँ काफी दुखी है। उनके मां ने तो कहा इस विवाद की वजह से बहुत बड़ा नुकसान हो गया। वे कहती है घटना ने मेरा बहुत नुकसान किया है। टेंट वाला भी टूटी हुई कुर्सियों की दाम मांग रहा है।

जानकारी मिली है कि बारात दुल्हन के दरवाजे तक आयी थी। जयमाला भी हो गयी थी बारातियों ने नाश्ता भी किया था। लेकिन बाद में गरबरी हो गयी थी। जब बाराती ठहराव स्थल जा रहे थे तब उनकी तरफ से खूब नाच गाना हुआ फिर गांव वालों से मारपीट हो गयी।

source-bihartak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *