मुरलीगंज – बिहारीगंज एसएच 91 पर बुधवार को मुरलीगंज कमांडों टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन (कफ सिरप) के साथ एक युवक को पकड़ कर थाने लाया। जानकारी अनुसार कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के मद्देनजर कार्तिक चौक के समीप गस्ती के दौरान कमांडो हेड अजित कुमार, संतोष कुमार एवं प्रदीप पाल ने शक के आधार पर बाइक पर बोरा लादकर जा रहे एक बाइक चालक को रोक लिया। जांचोपरांत बाइक पर लदे बोरे में दर्जनों की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन बरामद किया गया। इसके बाद प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन एवं अपाचे बाइक समेत चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एक अपाचे बाइक सहित दिग्घी वार्ड पांच निवासी सुशील सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह को करीब डेढ़ बोरा नशीली दवा के साथ (कफ सिरप) गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।






