मधेपुरा जिले भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार को मुरलीगंज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और सख्त हो गई है।
प्रखंड सहित आसपास के इलाकों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर पुलिस की सख्ती देखी गई। वहीं प्रशासन द्वारा बिना मास्क के चल रहे लोगों को जागरूक करते हुए मास्क का भी वितरण किया गया।
लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर बुधवार को पुलिस पदाधिकारी के साथ कमांडो दस्ता की टीम ने सघन वाहन जांच किया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के गाड़ी का चालान भी काटा।
वाहन जांच को लेकर मुरलीगंज के हाट बाजार रोड, मिडिल चौक, हरिद्वार चौक, गौशाला चौक, काशीपुर सहित अन्य जगहों पर पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग किया गया। जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला पुलिस बल तैनात रहे वाहन जांच टीम में एसआई मृत्युंजय कुमार, पप्पू कुमार , धनेश्वर मंडल, नागेंद्र कुमार, कमांडो अजीत कुमार, सहित अन्य शामिल थे।






