मुरलीगंज मे सरस्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय प्रांगण में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओ ने कलश लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण से निकलकर हरिद्वार चौक, काशीपुर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आकर्षक तरीके से मां शारदे की मंदिर को सजाया गया।

गौतम शारदा पुस्तकालय के सचिव धीरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पहला दिन नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि पूर्वक पूजन शुरू हुआ। सोमवार को प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पूजन में नपं पार्षद दिनेश मिश्र, सुरज पंसारी, विकास आनंद, सुरज जयसवाल, सुनिल अग्रवाल, विनायक मनिष, बजरंग अग्रवाल, बबलु शर्मा, विनय चौधरी, संजीव कुमार हनुमान, अंकित अग्रवाल आदि ने बढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *